Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण अभियान का होगा सजीव प्रसारण

आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के जानकारी जनपद की महिलाओं तक पहुंचाए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 20 नवंबर को कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना, लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:00 PM (IST)
नारी सशक्तीकरण अभियान का होगा सजीव प्रसारण
नारी सशक्तीकरण अभियान का होगा सजीव प्रसारण

आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जनपद की महिलाओं तक पहुंचाए जाने के लिए बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि 20 नवंबर को कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना, लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम दिन में 12 से तीन बजे तक होगा। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के सभागार में 12 बजे से होगा। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ब्लाक से 11 सदस्यों एवं पांच स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों के साथ स्वयं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट के सभागार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छबि, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार ¨सह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.