विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उत्तर प्रदेश में महिलाएं-बेटियां असुरक्षित, BJP ने बिगाड़ दी अर्थव्यवस्था', SP मुखिया ने आजमगढ़ में सरकार को घेरा

Published: Sat, 17 Aug 2024 08:07 PM (IST)

शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज की चेयरमैन प्रमिला यादव के आवास पर पहुंचे। वहां सपा प्रमुख ने भोजन किया। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में जनता को संबोधित किया और विश्वास दिलाया कि यहां के विकास के लिए हम भाजपा सरकार को सदन में घेरेंगे। दावा किया कि भाजपा सरकार गिरने वाली है।

अखिलेश यादव का आजमगढ़ में जनता के सामने उपचुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन की जीत का दावा
अखिलेश यादव का आजमगढ़ में जनता के सामने उपचुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन की जीत का दावा

HighLights

  1. आजमगढ़ में जनता के बीच पहुंचे सपा प्रमुख
  2. भाजपा सरकार पर जमकर बरसे
  3. कहा- PDA से घबरा गई है भाजपा सरकार

संवाद सहयोगी, लालगंज (आजमगढ़)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की जनता को विश्वास दिलाया कि यहां के विकास के लिए हम भाजपा सरकार को सदन में घेरेंगे। भाजपा के लोग पेपर लीक का रिकॉर्ड तोड़ने वाले लोग हैं। यह चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है।

पिछली बातों को याद दिलाया कि सपा सरकार में गवर्नर हाउस से यह बोला जाता था कि किसी एक जाति को नौकरी दी जा रही है। सवाल किया कि आज कोई गवर्नर है कि नहीं। भाजपा सरकार पीडीए से घबरा गई है। दावा किया कि उप चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन ही जीतेगा।

'2027 में भाजपा को बिगाड़ देगी यूपी की जनता'

आरोप मढ़ा कि आंकड़े सरकार के ही हैं कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं व बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था बिगाड़ दी है। 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता उनको बिगाड़ देगी। पीडीए परिवार बड़ा है। 69 हजार छात्रों ने बहुत लड़ा, परिश्रम किया। धरना प्रदर्शन में उन्हें अपमानित किया गया। पूर्वांचल की जनता ने जो समर्थन दिया उसके लिए धन्यवाद जताया।

इस अवसर पर आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री बलराम यादव, विधायक लालगंज बेचई सरोज, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री दुर्गा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व एमएलसी कमला यादव, विधायक अरुणकांत राजभर विधायक, निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जूही सिंह, सुनीता सिंह, प्रमोद सरोज, नवीन राय आदि रहे।

गमछा का बताया रहस्य, छिपा है आशीर्वाद

गमछा के रहस्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें आशीर्वाद छिपा है। मजाकिया लहजे में कहा कि गमछा व सदरी भींगने के बाद कूलर का काम करता है। भरोसा दिया कि सरकार बनने पर आजमगढ़ को हम लोग लखनऊ की तरह बिजली, सड़क, किसान व बुनकर भाइयों के विकास का प्रयास करेंगे।

हॉस्पिटल का फीता काटकर किया उद्घाटन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने त्रिवेणी ट्रामा सिटी मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल लालगंज का फीता काटकर उद्घाटन किया। ब्राह्मणों ने मंत्र उच्चारण कर पूजन-अर्चन किया।

कहा कि अस्पताल खोलने के इस कार्य के लिए डॉ. अभिषेक राय को बधाई देता हूं। इनके परिवार का समाज में बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर डॉ. सुभि राय, श्रीअंश राय, सुभांग राय डॉ. रमेश, डॉ. आकाश, जितेन्द्र यादव आदि रहे।

चेयरमैन के घर हुआ भोजन

अखिलेश यादव काफिले के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट से दो बजकर तीन मिनट पर पहुंचे। लालगंज के कटौली गांव निवासी सपा नेता वसीम अहमद के घर भी गए। वहां कुछ देर बाद पहुंचे सपा सांसद दरोगा सरोज को सिक्योरिटी ने वसीम के घर में जाने से कुछ देर के लिए रोक दिया। बाद में लोगों के बताने पर जाने दिया गया।

इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज की चेयरमैन प्रमिला यादव के आवास पर चार बजकर आठ मिनट पर सपा प्रमुख पहुंचकर भोजन किए। इसके बाद 4.58 मिनट पर लालगंज से ठेकमा के लिए निकले।

यह भी पढ़ें- 'मैं मुसलमान विधायक हूं, इसलिए बोलने से रोका', नफीस अहमद के आरोप से आजमगढ़ में एमपी धर्मेंद्र यादव के सामने हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।