विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में किसानों को प्रदर्शन के लिए दिया गया गेहूं का बीज

By Anil Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:12 PM (GMT+05:30)

आजमगढ़ में धान कटाई के बाद गेहूं की बोआई का समय शुरू हो गया है, जिस पर केवीके लेदौरा के ...और पढ़ें

आजमगढ़ में किसानों को वैज्ञानिक विधि से गेहूं बोआई की सलाह, प्रदर्शन के लिए बीज वितरित।

आजमगढ़ में किसानों को वैज्ञानिक विधि से गेहूं बोआई की सलाह, प्रदर्शन के लिए बीज वितरित।

HighLights

  1. केवीके लेदौरा ने किसानों को गेहूं बोआई की सलाह दी।

  2. वैज्ञानिक तरीकों से कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव है।

  3. सुपर सीडर से बोआई के कई फायदे बताए गए।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। धान की कटाई के साथ अब गेहूं की बोआई का समय शुरू हो गया है। ऐसे में केवीके लेदौरा के वैज्ञानिकों को किसानों को सलाह दी है कि वे बोआ8ई में विलंब न करें और वैज्ञानिक पद्धतियों का पालन करें। जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। चयनित किसानों को गेहूं के प्रदर्शन के के लिए बीज देकर जागरूक किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एलसी वर्मा ने बताया कि यदि किसान गेहूं की बाेआई और देखभाल वैज्ञानिक तरीके से करें तो फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि किसानों को क्षेत्र और मौसम के अनुसार उपयुक्त प्रजाति का बीज चुनना चाहिए।

बीज को बोआई से पहले फफूंदनाशक से उपचारित करना आवश्यक है। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा एमपी गौतम नेसुपर सीडर से बोआई के कई फायदे होते हैं। संतलाल गुप्ता ने बताया कि सुपर सीडर या हैप्पी सीडर जैसी मशीन से बोआई करने पर बीज और उर्वरक की सही प्लेसमेंट होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।