गन्ना क्रय केंद्र पर पानी जमा, सड़क पर तौल व लोडिग
जागरण संवाददाता अंबारी(आजमगढ़) अंबारी स्थित चमावां गन्ना क्रय केंद्र पर पानी लग जाने से गन्ना
जागरण संवाददाता, अंबारी(आजमगढ़): अंबारी स्थित चमावां गन्ना क्रय केंद्र पर पानी लग जाने से गन्ना की तौल और लोडिग में मुश्किलें हो रही हैं। किसी तरह से तौल करने के बाद शाहगंज रोड पर लोडिग की जा रही है। इससे तौल और लोडिग की गति धीमी हो रही है। लगातार तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गन्ना क्रय केंद्र चमावां पर तौल और लोडिग में समस्या हो रही है। किसी तरह से तौल के शाहगंज रोड पर लोडिग की जा रही है। पहले से भी धीमी गति से तौल हो रही थी। अब बारिश ने गति को और धीमा कर दिया है। जिसके चलते गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि बैसे भी तौल में सप्ताह लग जाया करता था। अब बारिश से और अधिक समय लगना तय है। अखिलेश यादव, सलमान, दिनेश राजभर, संजय आदि का कहना है कि बारिश ने तौल को धीमा कर दी है। केंद्र प्रभारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गन्ने की तौल हो रही है। शाहगंज रोड के किनारे लोडिग की जा रही है।