आजमगढ़ में 1000 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगा इंडस्ट्रियल एरिया, यूपीडा ने शुरू की जमीन की तलाश
यूपीडा आजमगढ़ के फूलपुर में लगभग 1000 हेक्टेयर में औद्योगिक इकाई विकसित करने के लिए जमीन की तलाश कर रहा है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
आजमगढ़ के फूलपुर में औद्योगिक इकाई विकसित करने की योजना।
यूपीडा द्वारा लगभग 1000 हेक्टेयर जमीन की तलाश जारी है।
जमीन मिलने पर बुनियादी सुविधाएं विकसित कर उद्यमियों को भूखंड।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जिले के फूलपुर के आस-पास औद्योगिक इकाई विकसित की जाएगी। जिसके लिए यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) जमीन की तलाश कर रहा है। लेकिन अभी तक मानक के अनुरूप जमीन नहीं मिल सकी है। इसके लिए लगभग एक हजार हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी। औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन मिल जाने के बाद वहां उद्यमियों की आवश्यकता के अनुसार बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए ऐसी जमीन की आवश्यकता है। जिसका क्षेत्रफल पर्याप्त होने के साथ ही उसका आकार भी औद्योगिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त हो। पूर्व में चिह्नित की गई जमीन की लंबाई अधिक और चौड़ाई कम थी।
इसके अलावा उसका रकबा भी निर्धारित आवश्यकता के अनुरूप नहीं था। जांच कमेटी ने स्थल का परीक्षण करने के बाद जमीन को उपयुक्त नहीं मानते हुए प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया था। बड़े औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त और एक स्थान पर उपलब्ध जमीन आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर अलग-अलग खातों से निकाले 10.84 लाख रुपये
विकसित की जाएंगी बुनियादी सुविधाएं
औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन मिलने के बाद वहां उद्यमियों की जरूरत के अनुसार बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिसमें नाली, सड़क सहित अन्य जरूरी अवस्थापना सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद विकसित औद्योगिक भूखंड उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए फूलपुर के आसपास जमीन की तलाश की गई थी। प्रशासन स्तर पर गठित टीम ने जांच के बाद उपयुक्त न मानते हुए निरस्त कर दिया है। एक ही स्थान पर लगभग एक हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश की जा रही है।
अंबुज सिंह, एक्सईएन, यूपीडा
