आजमगढ़ ने किया कमाल, वृद्धावस्था पेंशन वितरण की प्रदेश की टॉप-10 जिलों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर
उत्तर प्रदेश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 67.50 लाख बुजुर्गों को प्रतिमाह 1000 रुपये मिल रहे हैं। पेंशन ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।
HighLights
यूपी में 67.50 लाख बुजुर्गों को मिल रही है वृद्धावस्था पेंशन।
जौनपुर वृद्धावस्था पेंशन वितरण में प्रदेश में शीर्ष स्थान पर।
आजमगढ़ दूसरे, गोरखपुर तीसरे स्थान पर, बलिया छठवें नंबर पर।
जागरण संवाददता, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश के लाखों बुजुर्गों को निरंतर सहायता प्रदान की जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 67 लाख, 50 हजार (67.50 लाख) पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से पेंशन दी जा रही है।
पेंशन वितरण की इस व्यवस्था में प्रदेश के विभिन्न जनपद उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। कुल दो लाख ,24 हजार,345 पेंशनर्स के साथ जौनपुर प्रदेश की सूची में सबसे आगे है। वहीं एक लाख,97 हजार,129 लाभार्थियों के साथ आजमगढ़ दूसरे और एक लाख,72 हजार,917 पेंशनर्स के साथ गोरखपुर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है।
टॉप की सूची में एक लाख,69 हजार,161 पेंशनर्स के साथ गाजीपुर चौथे और एक लाख,68 हजार,241 पेशनर्स के सात बलिया छठवें स्थान पर है।
पेंशन वितरण में प्रदेश के टॉप 10 जनपद
- जौनपुर- 2,24,345
- आजमगढ़-1,97,129
- गोरखपुर- 1,72,917
- गाजीपुर- 1,69,161
- हरदोई- 1,69,105
- बलिया- 1,68,241
- प्रयागराज- 1,67,536
- प्रतापगढ़- 1,61,656
- कुशीनगर- 1,59,964
- अंबेडकनगर-1,50,835
(नोट-सूचना विभाग से जारी रिपोर्ट)
‘प्रदेश सरकार बुजुर्गों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रदेश भर के 67.50 लाख वृद्धजनों को सुगमता से 1000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन दी जा रही है। बेहतर समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने वाले टाप-10 जनपदों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय है।
-असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग।