यूपी में बारिश से फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना देने पर मिलेगा मुआवजा, टोल फ्री नंबर जारी
आजमगढ़ में दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं से खरीफ फसलों को हुए नुकसान की आशंका है। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
आजमगढ़ में बारिश से खरीफ फसलों को क्षति की आशंका।
किसान 72 घंटे के भीतर फसल क्षति की सूचना दें।
बीमा कंपनी या कृषि विभाग को 14447 पर सूचित करें।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। डीडी कृषि आशीष कुमार ने बताया कि जनपद में विगत दो दिनों से हो रही वर्षा एवं तेज सतही हवाओं के चलते खरीफ फसलों को क्षति होने की संभावना को देखते हुए किसानों को सतर्क किया जा रहा है।
उन्होंने जनपद के किसानों से कहा कि यदि वर्षा अथवा तेज हवाओं के कारण उनकी फसल को किसी प्रकार की क्षति हुई है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने वाले किसान फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी अपनी फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि फसल बीमित किसान अपनी फसल क्षति की सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी 72 घंटे के अंदर उपलब्ध करा सकते हैं। जिससे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना अवश्य दें। जिससे फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं नियमानुसार बीमा संबंधी कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें- पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बलिया में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद
