विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बलिया में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल बंद

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:11 PM (IST)

बलिया में भारी बारिश की संभावना के चलते प्रशासन ने 27 सितंबर 2026 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बलिया में 27 सितंबर 2026 को भारी बारिश का येलो अलर्ट।

  2. कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश।

  3. आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय, आपातकालीन टीमें तैयार।

जागरण संवाददाता, बलिया। जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से 27 सितंबर 2026 को जनपद में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिले में कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिले की सभी तहसीलों और थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी के अनुसार, जिला स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से बारिश से संबंधित परिस्थितियों और घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में मोबाइल नंबर 9454417979 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। ब्लाक स्तर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी अलर्ट को संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन ने विद्युत विभाग, नगर विकास, ग्राम्य विकास, पंचायती राज और पुलिस विभाग समेत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराया जा सके।

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीमें भी उपलब्ध रखी गई हैं। जिले के सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा? 20 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की भी चेतावनी