आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत, खलासी की मौत
आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पीछे वाले ट्रेलर के खलासी मोनू ...और पढ़ें

आजमगढ़: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की भिड़ंत, खलासी की दर्दनाक मौत।
HighLights
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो ट्रेलरों की टक्कर।
हादसे में खलासी मोनू पठान की मौके पर मौत।
गैस कटर से केबिन काटकर शव निकाला गया।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
केबिन में सवार खलासी 30 वर्षीय मोनू पठान की मौत हो गई। वह मुरादाबाद के तारीक नगर के निवासी थे। केबिन में फंसे खलासी को बाहर निकालने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर से केबिन काटकर शव बाहर निकाला गया। हादसे के बाद दोनों ट्रेलरों के चालक मौके से फरार हो गए।