यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
28 तक रद रहेगी गरीब नवाज एक्सप्रेस
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिहार में आई प्राकृतिक आपदा की वजह से रेल मार्ग बाधित हो गया

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बिहार में आई प्राकृतिक आपदा की वजह से रेल मार्ग बाधित हो गया है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस को 28 अगस्त तक (अप व डाउन) को रद कर दिया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जनपद के पल्हनी ब्लाक स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन से होकर अजमेर से किशनगंज को जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715 आप व 15716 डाउन) गुजरती है। स्टेशन मास्टर बृजेंद्र ¨सह ने बताया कि बिहार में अचानक बाढ़ प्रभाव की वजह से ट्रेन का परिचालन बाधित हुआ है। इससे गरीब नवाज एक्सप्रेस (अप 15715) को मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को रद कर दिया गया। इसी प्रकार (डाउन 15716) मंगलवार व बुधवार को रद कर दिया गया है। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वे आपात स्थिति में दूसरे साधनों का सहारा ले अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में लगे हुए हैं।