आजमगढ़ में अच्छा कार्य करने वालीं तीन बीएलओ को दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र
आजमगढ़ के लालगंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय लालगंज की तीन बीएलओ तारा देवी, गीता यादव और ममता गुप्ता के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया।

आजमगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं तीन बीएलओ को मिलेगा प्रशस्ति पत्र।
HighLights
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।
तीन बीएलओ तारा देवी, गीता यादव, ममता गुप्ता के कार्य की सराहना।
उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया।
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़)। दो दिवसीय विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने प्राथमिक विद्यालय, श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति को देखा।
प्राथमिक विद्यालय लालगंज में बूथ संख्या-312, 313, 314 पर कार्यरत बीएलओ तारा देवी, गीता यादव व ममता गुप्ता के कार्यों की सराहना की। उनके अच्छे कार्य को देखते हुए एडीएम प्रशासन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया। एडीएम प्रशासन सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी 18-19 वर्ष का युवा व नई बहुओं सहित पात्र मतदाता, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए।
विशेष रूप से युवाओं व महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। एसडीएम लालगंज नेहा मिश्रा, बीईओ महेंद्र मौर्या, सुपरवाइजर अजीत यादव, लेखपाल अभिषेक प्रताप सिंह, लेखपाल संतोष सिंह, उत्तम दीक्षित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।