Move to Jagran APP

छात्राओं से छेड़खानी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

कालेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में कालेज के प्राचार्य ने सिधारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपित तीन छात्रों को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM (IST)
छात्राओं से छेड़खानी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
छात्राओं से छेड़खानी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कालेज में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में कॉलेज के प्राचार्य ने सिधारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपित तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

सिधारी क्षेत्र स्थित के एक कालेज में सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे कुछ मनचले युवक घुस गए। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्राओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे। छात्राओं ने शोरगुल मचाया तो आरोपित भाग निकले। कालेज के प्राचार्य ने सूचना सिधारी थाने को दी। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों के साथ कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गए। मनचले युवकों को कॉलेज परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज के प्राचार्य के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवकों में अशोक कुमार यादव, नंद किशोर यादव, राज यादव सभी चंडेश्वर थाना सिधारी के निवासी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.