घाघरा का जलस्तर घटा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
जासं सगड़ी (आजमगढ़) क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शुक्रवार की शाम सात से आठ सेमी की कमी रिकार्ड की गई। उसके साथ ही तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ तीन दिनों से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। डिघिया गेज पर सुबह शुक्रवार आठ बजे 69.43 मीटर और शाम 4 बजे 69.34 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया।मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाले पर सुबह आठ बजे 7
जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : क्षेत्र के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शुक्रवार की शाम सात से आठ सेमी की कमी रिकार्ड की गई। उसके साथ ही तटवर्ती गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के साथ तीन दिनों से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। डिघिया गेज पर सुबह शुक्रवार आठ बजे 69.43 मीटर और शाम 4 बजे 69.34 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया।मुख्य माप स्थल बदरहुआ नाले पर सुबह आठ बजे 70.78 मीटर जबकि शाम चार बजे 70.70 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। बदरहुआ गेज पर नदी का खतरा बिदु 71.68 मीटर है।