बीते आठ साल, नहीं हुआ सड़क मरम्मत कार्य
(आजमगढ़) जिले में बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। इसकी बानगी सुदनीपुर के अनुसूचित बस्ती में जाने वाला मार्ग है।
जासं, फूलपुर (आजमगढ़) : जिले में बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षो से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। इसकी बानगी सुदनीपुर के अनुसूचित बस्ती में जाने वाला मार्ग है।
सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्र के ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद जितेंद्र ध्रुप रत्नेश नंदलाल आदि ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। इसके बाद से सड़क की मरम्मत नहीं कराया गया, जबकि यह सड़क लखनऊ बलिया मार्ग से ग्रामसभा बक्सपुर को जोड़ती है। सुदनीपुर अनुसूचित बस्ती का 200 मीटर सड़क का निर्माण होना था जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को बजट भी आवंटित कर दिया गया था। मिट्टी का कार्य होकर बड़ा बोल्डर गिट्टी भी बिछा दी गई, लेकिन आज तक पिच मार्ग का कार्य नहीं हो सका। तमाम अनुसूचित बस्ती के लोगों द्वारा सड़क के लिए तहसील दिवस और जिले तक प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को विवश हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।