Move to Jagran APP

सामूहिक प्रयास से ही होगा देश का विकास

जागरण संवाददाता आजमगढ़ पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर नेहरू हाल में भारत रक्षा दल के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिवप्रसाद शर्मा अंबु के काव्य संग्रह वंदना के स्वर का विमोचन अतिथियों ने किया। संगठन की ओर से कई कार्यकर्ताओं को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 04:50 PM (IST)
सामूहिक प्रयास से ही होगा देश का विकास
सामूहिक प्रयास से ही होगा देश का विकास

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर नेहरू हाल में भारत रक्षा दल के तत्वावधान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिवप्रसाद शर्मा अंबु के काव्य संग्रह वंदना के स्वर का विमोचन अतिथियों ने किया। संगठन की ओर से कई कार्यकर्ताओं को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही देश का समुचित विकास होगा।

loksabha election banner

वरिष्ठ साहित्यकार डा. कन्हैया सिंह ने कहा कि डा. कलाम का व्यक्तित्व बहुआयामी था तो शिव्रप्रसाद शर्मा अंबु ने राष्ट्र के साथ धर्म पर आधारित रचना कर अपने कवि धर्म का पालन किया है। कला और बंदूक साथ चलती है तो देश का संतुलित विकास होता है। लालसा लाल तरंग ने कहा कि डा. कलाम का मानना था कि आने वाले समय में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। आज वह कल्पना साकार हो रही है और दुनिया में हम काफी सबल हुए हैं। भारद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला अस्पताल परिसर में भी भोजन की कैंटीन चलाने का प्रयास चल रहा है और जल्द ही शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रभुनाथ सिंह, प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, डा. नेहा दुबे, नरायन गौड़, सुमन सिंह, लता सिंह, उमेश सिंह गुड्डू, मुहम्मद अफजल, मनीष कृष्ण साहिल, प्रवीण कुमार गौड़ आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.