भगवा रंग के झंडे से पटा हुआ है शहर
आजमगढ़ : अयोध्या की बाबरी मस्जिद (6 दिसंबर) को लेकर पूरा शहर भगवा रंग से पट गया है। शहर का कोई ही ऐसा इलाका बचा नहीं है जहां भगवा लहरा नहीं रहा है। गुरुवार को हिन्दू संगठन के लोग इसे शौर्य दिवस के रूप में जहां मनाएंगे वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग इसे काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
आजमगढ़ : अयोध्या की विवादित ढांचा विध्वंस (छह दिसंबर) को लेकर पूरा शहर भगवा रंग से पट गया है। शहर का कोई ही ऐसा इलाका बचा नहीं है जहां भगवा लहरा नहीं रहा है। गुरुवार को हिंदू संगठन के लोग इसे शौर्य दिवस के रूप में जहां मनाएंगे वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग इसे काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इसे लेकर ¨हदू संगठन जुलूस निकालकर जश्न भी मनाएंगे।
मंगलवार की रात ¨हदू संगठनों के लोग पुरानी कोतवाली से लेकर बड़ादेव, चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मातबरगंज, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी, बिलरिया की चुंगी आदि स्थानों पर रात नौ बजे के बाद से ही भगवा ध्वज लगाना शुरू कर दिए। हर ¨हदू के घर पर केसरिया पताका फहरा रहा था। बुधवार की सुबह तक पूरा शहर भगवा रंग में सराबोर हो गया है। छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पुलिस की गाड़ियां चौबीस घंटे शहर का चक्रमण करती रहेंगी। इसके अलाव एसपी रविशंकर छवि के निर्देश पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। कुल मिलाकर प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। गुरुवार को जुलूस के दौरान भी प्रशासन पूरी तरह से पैनी नजर रखे हुए हैं।