कैनवास में उकेरी गई जनपद की कला व संस्कृति
आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में जनपद की कला व संस्कृति की साफ झलक रही है। कई स्थानों से अवार्ड पाने वाली डा. लीना मिश्रा की पें¨टग यहां की संस्कृति व कला को उकेर रही है। पिछले छह माह के अथक परिश्रम के बाद यह पें¨टग बनाई गई है। इस पें¨टग में जनपद के महापुरुषों को कैनवास पर उतारा गया है। ऋषि दत्तात्रेय, दुर्वासा, चंद्रमा, शिबली नोमानी, हरिऔध, निजामाबाद की ब्लैक पाटरी आदि की तस्वीरें जनपद के समृद्ध संस्कृति को बयां कर रही हैं। यह पें¨टग वीडियो कान्फ्रे¨सग के दौरान शासन-प्रशासन को दिखेगी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट स्थित एनआइसी में जनपद की कला व संस्कृति की साफ झलक रही है। कई स्थानों से अवार्ड पाने वाली डा. लीना मिश्रा की पें¨टग यहां की संस्कृति व कला को उकेर रही है। पिछले छह माह के अथक परिश्रम के बाद यह पें¨टग बनाई गई है। इस पें¨टग में जनपद के महापुरुषों को कैनवास पर उतारा गया है। ऐतिहासिक ऋषि दत्तात्रेय, दुर्वासा, चंद्रमा, शिबली नोमानी, शिब्ली महाविद्यालय, हरिऔध, निजामाबाद की ब्लैक पाटरी आदि की तस्वीरें जनपद के समृद्ध संस्कृति को बयां कर रही हैं। यह पें¨टग वीडियो कान्फ्रे¨सग के दौरान शासन-प्रशासन को दिखेगी।
फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा चित्रकला जगत में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी कला से एक अलग पहचान बनाने वाली डा. लीना ने नई पीढ़ी के सृजनधर्मिता को जनपद में बढ़ावा दिया है। कला प्रतिष्ठा, कला निधि, नारी शक्ति व पॉवर वोमेन से सम्मानित डा. मिश्रा की विशेषता पोट्र्रेट पें¨टग में है। मदर टेरेसा, शबाना कैफी आजमी, होमी भाभा, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय की पें¨टग को देखकर उसकी सजीवता आसानी से समझी जा सकती है। ऋषि, मुनियो, साहित्यकारों, निजामाबाद की ब्लैक पाटरी, शिब्ली एकेडमी से जनपद की पहचान है। हम इस माध्यम से जनपद की पहचान को शासन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। यह पें¨टग शनिवार को एनआइसी में लगा दी गई है।
डा. शिवाकांत द्विवेदी : जिलाधिकारी आजमगढ़।