तहसील कर्मचारियों ने काम बंद कर किया विरोध-प्रदर्शन
जासं लालगंज (आजमगढ़) कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लालगंज तहसील के अमीन संघ के अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को समस्त कर्मचारी ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। जिससे तहसील का समस्त कार्य ठप हो गया। इससे तहसील में आए वादकारियों व किसानों सहित अन्य लोगों को मायूस हो कर वापस घर जाना पड़ा।
जासं, लालगंज (आजमगढ़) : कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर लालगंज तहसील के अमीन संघ के अध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को समस्त कर्मचारी ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। जिससे तहसील का समस्त कार्य ठप हो गया। इससे तहसील में आए वादकारियों व किसानों सहित अन्य लोगों को मायूस हो कर वापस घर जाना पड़ा। अमीन संघ अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि कर्मचारी महासंघ द्वारा शासन से कर्मचारियों के हित के लिए 13 सूत्री मांग की गई थी। बावजूद अभी तक मांग पूरी नहीं की गई। जिससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि शासन द्वारा चकबंदी विभाग, माली व स्वीपर पद को समाप्त किया जा रहा है। यदि सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर अशोक तिवारी, रमेश कुमार, त्रिभुवन राम, कमरुद्दीन व रामसूरत सहित आदि उपस्थित थे।