विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुराचार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 04 Oct 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:12 AM (IST)

बिलरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को बाइक सवार युवको ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दूसरे दिन शुक्रवार को पिता की

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुराचार
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुराचार

बिलरियागंज क्षेत्र की घटना

जागरण संवाददाता, बिलरियागंज (आजमगढ़) : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को बाइक सवार युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दूसरे दिन शुक्रवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

बिलरियागंज क्षेत्र की निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात को लगभग ग्यारह बजे घर से शौच के लिए जा रही थी। पिता का आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक लेकर आए। उक्त युवकों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। अपहृत किशोरी को आरोपित रौनापार क्षेत्र के बातन गांव स्थित जावेद के पोखरे पर लेकर पहुंचे। वहां पर पहले से अकमल व रेहान मौजूद थे। पांच युवकों ने मिलकर उसकी पुत्री के साथ पूरी रात सामूहिक दुराचार किया। भोर में लगभग साढ़े तीन बजे पीड़ित किशोरी को आरोपित गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आप बीती बतायी। बिलरियागंज थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव निवासी रईश छांगुर, इशहाक, अकमल, रेहाब व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।