गन्ना पर्ची समाप्त, जल्द बंद होंगे आठ क्रय केंद्र
(आजमगढ़) गन्ना पेराई सत्र 2019-20 समापन की ओर है। चीनी मिल सठियांव कई क्रय केंदों को बंद करने की तैयारी में है। परिक्षेत्र के आठ क्रय केंद्र के बंद होने की अंतिम सूचना चस्पा कर दी गई है। नौ जनवरी तक किसानों को गन्ने का भुगतान कर दिया गया है।
जासं, अमिलो (आजमगढ़) : गन्ना पेराई सत्र 2019-20 समापन की ओर है। चीनी मिल सठियांव कई क्रय केंदों को बंद करने की तैयारी में है। परिक्षेत्र के आठ क्रय केंद्र के बंद होने की अंतिम सूचना चस्पा कर दी गई है। नौ जनवरी तक किसानों को गन्ने का भुगतान कर दिया गया है।
गन्ना आपूर्ति के लिए बनाए गए आठ क्रय केंद्र में भदौरा, तहबरपुर, ठेकमा, मेंहनगर, बिद्राबाजार, रानीपुर नंदगंज व बजरंगनगर क्रय केंद्रों पर पर्ची समाप्त हो चुकी है। यह सभी केंद्र बंद होने वाले हैं। इसकी घोषणा 12 मार्च तक कर दी जाएगी। ऐसे में जिन किसानों के पास गन्ना खेतों अवशेष रह गई है, वह जल्द तौल कराकर अपना गन्ना क्रय करा लें, जिससे उनका भुगतान भी समय से किया जा सके। चीन मिल सठियांव परिक्षेत्र के उन किसानों जिनके पास गन्ना है, वे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी की नकल 15 मार्च से पहले अपने सुपरवाइजरों के माध्यम से जमा कर दें। 12 मार्च को चीनी मिल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। मिल की सफाई की जाएगी। आठ क्रय केंद्रों की पर्ची समाप्त हो गई है। यह सभी जल्द बंद हो जाएंगे। जल्द से जल्द किसान अपने गन्ने का तौल करा लें। चीनी मिल के गन्ना किसानों की सहूलियत के लिय मृदा परिक्षण के आधार पर कृषकों को डीएपी व यूरिया अवश्यकता के अनुसार दी जाएगी।
-डा. विनय प्रताप सिंह, मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल सठियांव।