गन्ना तौल बंद, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
क्षेत्र के मड़ना गन्ना क्रय केंद्र पर हफ्तों से तौल बंद होने व अनियमितता से नाराज दर्जनों गांव के किसान जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में बुधवार को केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया।
आजमगढ़ : अहरौला क्षेत्र के मड़ना गन्ना क्रय केंद्र पर हफ्तों से तौल बंद होने व अनियमितता से नाराज दर्जनों गांवों के किसान जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में बुधवार को केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शासन-प्रशासन व गन्ना अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने जिलाधिकारी सहित गन्ना अधिकारियों को पत्रक भेजकर मामले से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। किसानों का आरोप है कि गन्ना क्रय केंद्र मड़ना पर एक सप्ताह से तौल नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं जो तौल हो चुका है उसकी भी लदान नहीं हो पा रही है। जब भी यहां तौल शुरू होती है गन्ना के दलाल व माफिया कांटे पर आकर कब्जा कर लेते हैं। कांटा कर्मी को सुविधा शुल्क देकर अपने अनुसार नंब¨रग कर बाहर के लोगों का भी गन्ना तौल करवाते हैं। उधर, किसानों का गन्ना महीनों से पड़ा सूख रहा है। क्रय केंद्र पर गन्ना माफियाओं का वर्चस्व है। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर गन्ना किसान काफी आक्रोशित थे। इस मौके पर सूबेदार तिवारी, जगदीश यादव, प्रमोद ¨सह, विजय ¨सह, विजय बहादुर आदि थे।