मिट्टी खनन की होगी जांच
आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण इस समय तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना को अगस्त 2022 तक पूरा करना है। इसी को देखते हुए सड़क निर्माण में मिट्टी की कमी को प्रशासन की तरफ से पूरा किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 05:12 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 05:12 PM (IST)
आजमगढ़ : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण इस समय तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अगस्त 2022 तक पूरा करना है। इसी को देखते हुए सड़क निर्माण में मिट्टी की कमी को प्रशासन की तरफ से पूरा किया जा रहा है। उधर, तहसील सदर के शाहगढ़ के किसानों ने कार्यदायी संस्था द्वारा अधिक मिट्टी खनन की शिकायत की है। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने एडीएम एफआर को जांच कर प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें