Move to Jagran APP

साइनबोर्ड बताएंगे कितनी लागत से नहर की हुई सफाई

जासं आजमगढ़ यदि आप जानना चाहते हैं यह कौन सी नहर है। कहां से कहां तक जाती है। कितनी लंबी नहर और कितनी लगात से इसकी सफाई हुई। सफाई कार्य कब शुरू हुआ और कब खत्म हुआ। किस जेई के माध्यम से सफाई कार्य कराया गया है। यह सब आपको किसी अधिकारी से पूछने की जरूरत नहीं है। जी हां सही सुना आपने जनपद में फैली 3

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:21 PM (IST)
साइनबोर्ड बताएंगे कितनी लागत से नहर की हुई सफाई

जासं, आजमगढ़ : यदि आप जानना चाहते हैं यह कौन सी नहर है। कहां से कहां तक जाती है। कितनी लंबी नहर और कितनी लागत से इसकी सफाई हुई। सफाई कार्य कब शुरू हुआ और कब खत्म हुआ। किस जेई के माध्यम से सफाई कार्य कराया गया है। यह सब आपको किसी अधिकारी से पूछने की जरूरत नहीं है। जी हां, जनपद में फैली 384 नहरों पर लगने वाले साइन बोर्ड देखकर ही आपको आसानी से पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए सिचाई विभाग ने कवायद भी शुरू कर दी है। प्रत्येक साइनबोर्ड पर (अनुमानित लागत) करीब तीन हजार रुपये खर्च होंगे। सिचाई विभाग शारदा सहायक खंड 23 के अधिशासी अभियंता अजय कुमार चौधरी ने बताया कि शासन ने पारदर्शिता लाने के लिए इस बार नई पहल करते हुए साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। साइनबोर्ड का रेट अभी निर्धारित नहीं हो सका है। जल्द ही रेट निर्धारित कर लगाया जाएगा।

loksabha election banner

.......

खंडवार नहरों की संख्या व लंबाई किमी में

-384 कुल नहरों की संख्या।

-1872.64 किमी कुल लंबाई।

-155 शारदा सहायक खंड-23 की शाखाएं।

-819.38 किमी लंबी सहायक खंड-23

-198 सहायक खंड-33 की शाखाएं।

-915.98 किमी लंबी सहायक खंड-32

-10 सहायक खंड-25 की शाखाएं।

-42.97 किमी लंबी सहायक खंड-25

-09 सिचाई खंड टांडा की शाखाएं।

-85.51 किमी लंबी सिचाई खंड टांडा।

-02 लघुदान नहर खंड जौनपुर शाखा।

-7.8 किमी लंबी लघुदान नहर खंड जौनपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.