Move to Jagran APP

अन्याय के खिलाफ सेक्यूलर मोर्चा का शंखनाद

आजमगढ़: सिधारी स्थित कृषि भवन परिसर में सोमवार को कृषि विभाग महिला किसान दिवस एवं रबी उत्पादकता कृषक गोष्ठी, मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने फीटा काटकर शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 11:35 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 11:35 PM (IST)
अन्याय के खिलाफ सेक्यूलर मोर्चा का शंखनाद
अन्याय के खिलाफ सेक्यूलर मोर्चा का शंखनाद

आजमगढ़ : समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा महिला सभा की प्रमुख महासचिव सुनीता ¨सह के जनपद आगमन पर नेहरू हाल में आयोजित सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। सुनीता ¨सह वाराणसी से सीधे भारी भरकम काफिले के साथ यहां पहुंचीं तो कार्यकर्ताओं ने संरक्षक शिवपाल यादव ¨जदाबाद व सुनीता ¨सह ¨जदाबाद के नारे लगा रहे थे। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव की मौजूदगी में विभिन्न पार्टी के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

रामदर्शन यादव ने कहा कि मोर्चा अन्याय के खिलाफ न्याय का शंखनाद है। हमारे नेता शिवपाल यादव का आह्वान है कि जहां भी अन्याय होगा वहां मोर्चा न्याय की लड़ाई लड़ेगा। आज किसान, नौजवान, बुनकर, दलित, पिछड़ों के साथ ही पूरे समाज के साथ अन्याय हो रहा है। गैर बराबरी व अत्याचार के खिलाफ संघर्ष ही मोर्चा का लक्ष्य है। हम जनता के बीच जाएंगे और जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली पार्टियों से सभी को सचेत करने का काम करेंगे। सुनीता ¨सह ने कहा कि मोर्चा का गठन होते ही सपा का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उसके नेता घर के लोगों के सामने झुकने की जगह गैर विचारधारा के लोगों के सामने झुकने को तैयार हो गए हैं। शिवपाल के बिना अगली सरकार नहीं बनेगी। जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि बढ़ती, महंगाई, भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने को शिवपाल यादव के नेतृत्व में लामबंद होना होगा। इस अवसर पर फूलचंद यादव, हर्षवर्धन अग्रवाल, जावेद भाई, संजीव मिश्रा, मनीष यादव, शर्मानंद पांडेय, विनोद यादव आदि उपस्थित थे। संचालन आनंद उपाध्याय ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.