लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद न होने पर एसडीएम खफा
जासं संजरपुर (आजमगढ़) धान खरीद में तेजी लाने को लेकर निजामाबाद उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के पवईलाडपुर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए विपणन निरीक्षक सुलभा सिंह को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिए।
जासं, संजरपुर (आजमगढ़) : धान खरीद में तेजी लाने को लेकर निजामाबाद उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी ने क्षेत्र के पवईलाडपुर स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कम मिलने पर नाराजगी जताते हुए विपणन निरीक्षक सुलभा सिंह को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिए।
क्षेत्र में खुले कई सरकारी धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद धीमी चल रही है। धान क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को निजामाबाद उपजिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रखरखाव, धान की तौल, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, भुगतान, पेयजल जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद किसानों से धान खरीद के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अभी बहुत कम धान की खरीद हुई है। अभी तक छह किसानों से मात्र 178 क्विटल धान की ही खरीद की गई है। इसके लिए विपणन निरीक्षक को गांव में जाकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।