सत्संग परमार्थ का दरबार
जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़) : जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबंधक व राष्ट्रीय उपदेशक
जागरण संवाददाता, सरायमीर (आजमगढ़) : जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के प्रबंधक व राष्ट्रीय उपदेशक बाबूराम ने बाबा जयगुरुदेव महाराज से संबंधित घटनाओं के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बाबा जयगुरुदेव ने आध्यात्मिक वैचारिक क्रांति को फैलाने और जनकल्याण के लिए अनेक धर्मयात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि सत्संग परमार्थ का दरबार है। उन्होंने कहा कि चल रहे खराब समय के प्रभाव से बचने के लिए बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक-वैचारिक, शाकाहार-सदाचार व अच्छे समाज के निर्माण में भाग लेकर यश के भागीदार बनें। संगत के जिलाध्यक्ष रामचरन ने बताया कि मोटर वाहनों की शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, जनजागरण की शोभायात्रा जयगुरुदेव आश्रम खानपुर से बिजौरा, पिडरा, नहर मार्ग से शेखपुरवा, बस्ती से खरेवा मोड़ सरायमीर बाजार होकर वापस जयगुरुदेव आश्रम खानपुर पहुंची। उधर एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला ने जयगुरुदेव आश्रम खानपुर में बने हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पंडालों का निरीक्षण कर राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र यादव से मिलकर कार्यक्रम की जानकारी लिया। पंडालों के पास कई थानों की फोर्स लगाई गई है। जगह-जगह पुलिस के जवान कैंप लगाए हुए हैं। एसओ सरायमीर पीएसी के जवानों के साथ भ्रमण कर रहे हैं।