Move to Jagran APP

मंडलायुक्त पद पर रहते हुए जो भी कार्य किया उससे संतुष्ट : कनक त्रिपाठी

मंडलायुक्त पद पर रहते हुए जो भी किया कार्य उससे संतुष्ट

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 11:26 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:05 AM (IST)
मंडलायुक्त पद पर रहते हुए जो भी कार्य किया उससे संतुष्ट : कनक त्रिपाठी
मंडलायुक्त पद पर रहते हुए जो भी कार्य किया उससे संतुष्ट : कनक त्रिपाठी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को उनके कार्यालय सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य मंडलीय अधिकारियों ने शाल, मोमेंटो, बुके आदि भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

loksabha election banner

मंडलायुक्त कहा कि इस पद पर कार्यरत रहते हुए जो भी कार्य किया वह उससे पूरी तरह संतुष्ट हैं। कहा कि अक्सर गरीब और असहाय लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते थे, जिनका सम्यक निस्तारण किया जाना अतिआवश्यक होता था। ऐसे अधिकतर मामलों में मंडलीय अधिकारियों के स्तर से जांच करा कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया है। मंडलीय अधिकारियों के टीम भावना की सराहना की। कहा कि कार्यों के प्रति पूर्व की भांति समर्पण की भावना बनाए रखें। अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि मंडलायुक्त के मार्गदर्शन में कार्य करना एक सुखद अनुभूति रही है। डीआइजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहाकि किसी भी नौकरी में सेवानिवृत्ति को सुनिश्चित होता है, लेकिन मंडलायुक्त ने अपने कार्यकाल में फरियादियों को न्याय दिलाने में जिस ईमानदारी का परिचय दिया, उसके मंडल के लोग भुला नहीं पाएंगे। संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किया। अपर आयुक्त वंश बहादुर वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, उप आबकारी आयुक्त एसपी चौधरी, उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चंद, शासकीय अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडेय, अनिल सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, आचार्य पं. सहदेव पांडेय सांकृत्यायन, पं. जन्मेजय पाठक, सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक राम दुलार, अरुण कुमार त्रिपाठी, राजेश यादव, विजय प्रकाश सिंह, अनिल कुमार मौर्य, इम्तेयाज थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.