विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब कहलाएंगे पंचायत कर्मचारी, मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एलान

Published: Fri, 01 Aug 2025 05:14 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब पंचायत कर्मचारी कहलाएंगे यह घोषणा पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने की। उन्होंने आजमगढ़ में कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजभर ने बिहार चुनाव में 10 सीटें जीतने और योगी मॉडल लागू करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब कहलाएंगे पंचायत कर्मी = ओमप्रकाश राजभर।
उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी अब कहलाएंगे पंचायत कर्मी = ओमप्रकाश राजभर।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अब उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी पंचायत कर्मचारी कहलायेंगे। मेरे रहते जिला पंचायत विभाग में ना तो भ्रष्टाचार चलेगा ना ही गलत कार्यों का भुगतान किया जाएगा।

आजमगढ़ की जनता को जिस दिन कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी करा देंगे हम दसों सीट जीत जाएंगे। अबकी बिहार चुनाव में हम 10 सीट जीतकर सरकार में शामिल होंगे और अपराध मुक्त बनाने के लिए योगी मॉडल लागू होगा।

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर में शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लॉक के नवीनीकृत प्रमुख भवन का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मैंने आजमगढ़ के नेताओं की नींद हराम कर दी है। पूरे प्रदेश में हलचल है।

अब लोग घर-घर जाकर जनता का हाल-चाल ले रहे हैं। यदि भाजपा और सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र की संचालित योजनाओं की जानकारी जनता में पहुंचा दे तो आजमगढ़ जनपद की हम दसों सीट जीत जाएंगे। सही काम न करने पर मुझे गुस्सा आता है।

जिला पंचायत विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। जो सड़के बनी हुई है उन पर ही टेंडर जारी किया जा रहा है। अब तक कई टेंडर निरस्त कराए जा चुके हैं। मेरे रहते कत्तई गलत भुगतान नहीं हो पाएगा। कहा कि प्रदेश के सफाई कर्मचारी खुद को काफी हीन भावना से देखते थे अब उन्हें पंचायत कर्मचारी के रूप में जाना जाएगा।

इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। पूर्वांचल में मेरे सक्रिय होने से समाजवादी पार्टी के लोग काफी घबराए हुए हैं। इस बार बिहार में मैं 10 सीट जीत रहा हूं और सरकार में शामिल हूंगा। बिहार को अपराध मुक्त करने के लिए में योगी मॉडल लागू करने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने केंद्र प्रदेश द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना की सराहना की। अपने चुटिले अंदाज में राजभर ने कहा की मैं अंदर ही अंदर उत्तर प्रदेश में बिल खोद रहा हूं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह नया प्रमुख कक्ष ईंट और पत्थर का भवन नहीं है,यह सपनों का पावन मंदिर है। जहां से पंचायत के विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। जन जन तक प्रदेश और देश की कल्याणकारी योजना से गरीबों की दशा सुधारने में बड़ी सफलता हासिल होगी।

प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रमुख कक्ष के निर्माण से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा और अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। मंजू सरोज, जयनाथ सिंह,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, अखिलेश मिश्रा, दिवाकर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अजय साहनी, परितोष जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, सुधीर राय, बहादुर चौबे, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।