मुंबई से परिवार के साथ आजमगढ़ लौट रहे यात्री के बैग से 40 लाख के आभूषण और नकदी चोरी
मुंबई से आजमगढ़ लौट रहे एक यात्री के बैग से गोदान एक्सप्रेस में करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और ...और पढ़ें

गोदान एक्सप्रेस में यात्री के बैग से 40 लाख के आभूषण और नकदी चोरी आजमगढ़ में शिकायत दर्ज।
HighLights
गोदान एक्सप्रेस में यात्री के बैग से चोरी हुई।
करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी गायब।
आजमगढ़ जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। गोदान एक्सप्रेस से परिवार के साथ आजमगढ़ लौट रहे यात्री के बैग से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी गायब हो गई। यात्री ने चार अज्ञात लोगों पर चोरी का संदेह जताते हुए जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिऔध नगर निवासी सूरज राय 16 नवंबर को पत्नी सेजल राय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई से ट्रेन संख्या 11055 गोदान एक्सप्रेस के कोच बी-3 में सफर कर रहे थे। आजमगढ़ स्टेशन आने पर उतरने के लिए वह गेट के पास सामान समेट रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति उनके सामान के आसपास आकर खड़े हो गए।
स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें कुछ संदेह हुआ तो बैग की तलाशी ली। उसमें रखे आभूषण और नकदी गायब मिले। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। घटना से परेशान यात्री ने जीआरपी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।