रेहड़ी-पटरी की दुकान खुलेंगी, चाय पर प्रतिबंध
आजमगढ़ लगभग 55 दिन बाद धीरे-धीरे प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जा रही है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन-4 में शर्त के साथ रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों को राहत दी है लेकिन चाय की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं है।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : लगभग 55 दिन बाद धीरे-धीरे प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जा रही है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लॉकडाउन-4 में शर्त के साथ रेहड़ी-पटरी के दुकानदारों को राहत दी है लेकिन चाय की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं है।
डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रेहड़ी-पटरी की दुकानें अस्थाई भी नहीं होंगी। बल्कि खुले में ठेला के माध्यम से संचालित की जाएंगी। केवल बिक्री की ही अनुमति होगी। दुकानों के सामने बैठकर खाने-पीने की अनुमति नहीं होगी। शारीरिक दूरी के अनुपालन के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क न पहनने वाले व्यक्ति को सामान विक्रय नहीं किया जाएगा। एक बार में पांच से अधिक व्यक्ति किसी दुकान पर एकत्र नहीं होंगे। यह आदेश सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक के लिए ही है।