श्रमिक हितों की रक्षा को संघर्ष का संकल्प
जागरण संवाददाता आजमगढ़ भारतीय मजदूर संघ के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिविल लाइन स्ि
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : भारतीय मजदूर संघ के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर के मीटिग हाल में समारोह का आयोजन किया गया।
संगठन के प्रदेश मंत्री विपिन पाठक ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के आदर्शों पर चलकर देश ही नहीं विश्व में संगठन का विस्तार करेंगे। अपने उद्योग और श्रमिकों के हित की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।अन्य वक्ताओं ने संगठन की मजबूती व उसके विस्तार पर बल दिया। प्रारंभ में संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी एवं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण के बाद केक काटा गया। संचालन छितिज तथा धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर लालबहादुर यादव, विजय गुप्ता, राकेश तिवारी, दिनेश यादव, संजीव खरवार, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।