Move to Jagran APP

कांग्रेस की जन पंचायत में हुंकार भरेंगे राउत व पुनिया

आक्रोश - जहानागंज क्षेत्र के गोधौरा में आज जुटेंगे वरिष्ठ नेता -पलिया की तरह सभी पीड़तो

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 07:14 PM (IST)
कांग्रेस की जन पंचायत में हुंकार भरेंगे राउत व पुनिया
कांग्रेस की जन पंचायत में हुंकार भरेंगे राउत व पुनिया

आक्रोश

loksabha election banner

- जहानागंज क्षेत्र के गोधौरा में आज जुटेंगे वरिष्ठ नेता

-पलिया की तरह सभी पीड़तों को न्याय मिलना चाहिए जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव में प्रशासन के झुकने के बाद भी कांग्रेस आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत और पीएल पुनिया सहित कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता सोमवार को गोधौरा गांव में जन पंचायत कर प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरेंगे। पार्टी ने इसे दलित पंचायत का नाम दिया है।

पलिया कांड के बाद एसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रिक्शा स्टैंड पर चल रहे आमरण अनशन स्थल पर प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि यह लड़ाई हर उस व्यक्ति के लिए है जो प्रशासन से पीड़ित है। गोधौरा में भी पलिया की तरह प्रशासन ने तोड़फोड़ की है। वहां भी उसे बनवाना चाहिए। दावा किया कि पलिया गांव में हुए उत्पीड़न के बाद कांग्रेस के आंदोलन के कारण प्रशासन को न्याय देने के लिए आगे आना पड़ा है। जिला प्रशासन बैकफुट पर आया और घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच का आदेश हुआ। एसएचओ लाइन हाजिर किए गए। सीओ सगड़ी का भी स्थानांतरण किया गया।

कहा कि कांग्रेस का आंदोलन किसी एक गांव का नहीं, बल्कि सभी पीड़ितों के लिए है। पुलिस पर हमले का समर्थन नहीं करते, लेकिन पुलिस भी गलत करेगी, तो चुप नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा कि गोधौरा गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 जुलाई को दलित महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता अपनी बात रखेंगे। वहीं से सभी पीड़तों को न्याय के लिए जंग का शंखनाद किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.