Move to Jagran APP

चाचा नेहरू की जयंती पर खेलकूद तो कहीं बनी रंगोली

आजमगढ़ बाल दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका में रस्साकशी गुब्बारा युद्ध जलेबी दौड़ सुई धागा कुर्सी दौड़ खो-खो आदि खेल हुए। कक्षा नर्सरी से अष्टम तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय ने उत्साहवर्धन किया तथा आभार व्यक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:42 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:02 AM (IST)
चाचा नेहरू की जयंती पर खेलकूद तो कहीं बनी रंगोली
चाचा नेहरू की जयंती पर खेलकूद तो कहीं बनी रंगोली

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : बाल दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर नगर पालिका में रस्साकशी, गुब्बारा युद्ध, जलेबी दौड़, सुई धागा, कुर्सी दौड़, खो-खो आदि खेल हुए। कक्षा नर्सरी से अष्टम तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य धनंजय पांडेय ने उत्साहवर्धन किया तथा आभार व्यक्त किया गया।नगर के मड़या स्थित मदरब्यूला क्रिश्चियन स्कूल में बच्चों ने रंगोली तथा कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। प्रबंधक जशवंत ब्राडवे ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधु सिंह ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। कला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शौर्य राय प्रथम, आराध्या द्वितीय व लायबा को तीसरा स्थान मिला। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में अंशिका, सारा डेविड, छाया कुमारी तथा मंगलम को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में भारत भारतीय स्कूल में चंद्रशेखर प्रजापित की मौजूदगी में बाल मेले का आयोजन किया गया। मुकेरीगंज में दी आइरिस स्कूल में बच्चों ने कठपुतली नृत्य कर लोगों का मन मोहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.