विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली रैली
जागरण संवाददाता आजमगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर दिव्यांश राय के सहयोग से नगर आंदोलन प्रमुख विजय प्रताप सिंह गोपी जी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद युवा संदेश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अरुणाकर सिंह हैप्पी रहे। डीएवी पीजी कालेज से प्रारंभ यात्रा एलवल तिराहा होते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए विवेकानंद तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हो गई। यहां हुई गोष्ठी का संचालन जिला कार्यालय मंत्री अंतरिक्ष सिंह ने किया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय, नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह रघुवंशी, अब्दुल अजीज आजमी, नीरज आदि शामिल थे।
शार्ट सर्किट से अस्पताल में लगी आग, कर्मचारी झुलसा
जागरण संवाददाता, अतरौलिया (आजमगढ़) : अतरौलिया बाजार के राम पूजन चौक के समीप कायनात आई हास्पिटल में रविवार को दोपहर लगभग दो बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों को देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में अस्पताल का कर्मचारी अरशद एजाज झुलस गए। उनकों लोगों ने बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। वहीं अस्पताल संचालक डा. मोहम्मद इरफान ने अगलगी की घटना में पांच लाख की क्षति होना बताया। टेंपो के धक्के से बाइक सवार भाई-बहन घायल
जागरण संवाददाता, मेंहनगर (आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासी पवन कुमार (22) पुत्र चंद्रभान राम की बहन सुमन देवी (25) पत्नी कंचन ग्राम गहुनी निवासी कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं। पवन सोमवार की शाम बहन का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में धरनीपुर गांव के समीप टेंपो से धक्का लग जाने से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। दोनों को क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।