Move to Jagran APP

'रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम'

आजमगढ़ : जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया गया वहीं रामधुन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम गाते लोग गांधी प्रतिमा तक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय गांधी साहू समाज ने पदयात्रा निकाल कर लोगों को गांधी जी के सपनों को साकार बनाने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 07:13 PM (IST)
'रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम'
'रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम'

आजमगढ़ : जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मंगलवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी प्रतिमा पर जहां माल्यार्पण किया गया, वहीं रामधुन 'रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम' गाते लोग गांधी प्रतिमा तक पहुंचे और माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय गांधी साहू समाज ने पदयात्रा निकाल कर लोगों को गांधीजी के सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के नेतृत्व में सुबह सात बजे प्रभातफेरी रिक्शा स्टैंड से निकाली गई। यह प्रभातफेरी गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद रामधुन गाया गया। रिक्शा स्टैंड पर पहुंच कर महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू, बिंदेश्वरी प्रसाद, शिवानंद साहू, गुलाब साहू, रामआसरे साहू, मंगला साहू, शिवप्रकाश साहू, उमेंद साहू, विजय बहादुर साहू, दिनेश साहू आदि थे।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधी व शास्त्री दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पूर्व सांसद डा. संतोष ¨सह ने कहा कि गांधीजी के सत्य व अ¨हसा की विचारधारा को आत्मसात करने की जरूरत है। डीएवी महाविद्यालय में गांधी की जयंती पर खादी ग्रामोद्योग गोरखपुर द्वारा प्रायोजित एवं खादी ग्रामोद्योग विकास समिति द्वारा आयोजित गांधी के चरित्र व विचार पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागी बच्चों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अध्यक्षता व संचालन विभागाध्यक्ष डा. गीता ¨सह ने किया। इस अवसर पर डा. शिल्पा त्रिपाठी, डा. जगदंबा प्रसाद दुबे, डा. विजय कुमार ने जज की भूमिका निभाई।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह के नेतृत्व में भाजपाजनों ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी तिराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। करतालपुर प्राथमिक विद्यालय में जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त व धर्मेद्र ¨सह के सहयोग से बच्चों में फल वितरण किया गया। डेंटल कालेज फार्मेसी कालेज, नर्सिंग कालेज एवं डीडी डिग्री कालेज इटौरा में दोनों विभूतियों की जयंती पर माल्यार्पण चेयरमैन डा. कृष्णमोहन ने किया। उप प्राचार्य डा. अरुणादास, प्राचार्य डा. इमदाद हुसैन, प्राचार्य राजमती यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं। भारत भारती स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर प्रजापति ने महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जायसवाल हितकारिणी समिति की बैठक जितेंद्र कुमार जायसवाल के आवास पर राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जितेंद्र, दीनू जायसवाल, उदय, सुनील कुमार, राजेंद्र, रामवृक्ष, मनोज शाह, दीपक, प्रदीप, बजरंगी, प्रत्युष, श्यामलाल, वीरेंद्र, रमेश चंद्र, शिवदयाल आदि थे।

अखिल भारतीय कायस्थ सभा के महामंत्री राजेश मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मातबरगंज में जयंती मनाई गई। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सुबह आठ बजे से प्राचार्य डा. निशा यादव द्वारा झंडारोहण किया गया। बीएड छात्रा कु. राजकुमारी, कु. गरिमा गुप्ता, कु. अमृता यादव, डा. वंदना द्विवेदी, डा. गरिमा अग्रवाल ने गांधी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किया। तेरसी देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बीड़ी मजदूर संघ तकिया, सोशल फार एजुकेशन इन्वायर्नमेंट एंड डेवलपमेंट तथा तमसा बचाओ अभियान की तरफ से गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसी प्रकार भारतीय महिला मोर्चा की डा. अलका ¨सह, बबिता जसरासिया, शालिनी अस्थाना ने गांधी व शास्त्री प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती मनाई गई। भारत रक्षा दल ने बापू के सबसे लोकप्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' के भजन को गाते हुए पदयात्रा निकाली जो संगठन के कटरा स्थित कार्यालय से चौक, बड़ादेव होते हुए रैदोपुर स्थित बापू की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कार्यकर्ता रैदोपुर स्थित प्रतिमास्थल की साफ-सफाई किए व गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रतिमा के सम्मुख बैठ कर देशभक्ति के गीत गाए व महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर कृतित्व पर विस्तृत चर्चा किया। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर नगर के कुंवर ¨सह उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.