आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर के बाद कई गाड़ियां आपस में टकराईं, 3 की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सठियांव के पास बस और ट्रेलर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
HighLights
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर।
हादसे में तीन लोगों की दुखद मौत, कई घायल।
पुलिस और राहत टीमें मौके पर, बचाव कार्य जारी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सठियांव के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 253 पर निजी बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
अब तक तीन शव जिला अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत की टीमें मौके पर पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही यातायात बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।