पुलिस को चकमा देकर से बंदी फरार, हड़कंप
आजमगढ़ दीवानी न्यायालय के बैरक के।
पुलिस को चकमा देकर से बंदी फरार, हड़कंप
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पेशी के लिए शुक्रवार को अदालत लाया गया एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसे न्यायालय परिसर स्थित कठघरे में दूसरे मुल्जिमों के साथ बंद किया गया था। बंदियों को पेशी के लिए निकाला गया, उसी दौरान भीड़ से खिसक लिया। अधिकारियों को भनक लगी तो उसकी गिरफ्तारी को कई थानों की फोर्स दौड़ पड़ी। देर शाम तक पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई थी।
लालगंज चौकी इंचार्ज अनुपम जायसवाल टिकरगाढ़ हाईवे से तमंचा के साथ रवि प्रकाश निवासी मसीरपुर को गिरफ्तार किए थे। देवगांव कोतवाली से सिपाही अखिलेश गोंड व होमगार्ड राम किशुन उसे न्यायालय पेश करने को ले आए थे। उसे दूसरे बंदियों के साथ कठघरे में बंद किया गया था। पेशी के लिए बंदी निकलने लगे तो उसी समय रवि प्रकाश किसी तरह भाग निकला। जवानों ने कोतवाली में सूचना दी तो इंस्पेक्टर डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश में जुट गए। सिपाही ने फरार बंदी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि बंदी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। सिपाहियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।