विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में रीलबाज 'र‍िवाल्‍वर रानी' पर पुल‍िस ने लगाया न‍िशाना, कान पकड़कर मांगी माफी

By Mohan Pratap RaoEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 25 Nov 2026 12:58 PM (IST)

आजमगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर रिवाल्वर के साथ रील बनाकर दबंगई दिखाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद 'रिवाल्वर रानी' ने हाथ जोड़कर सार्वजनिक माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की अपील की।

आजमगढ़ में 'रिवाल्वर रानी' पर पुलिस का शिकंजा, मांगी सार्वजनिक माफी।

आजमगढ़ में 'रिवाल्वर रानी' पर पुलिस का शिकंजा, मांगी सार्वजनिक माफी।

HighLights

  1. आजमगढ़ पुलिस ने 'रिवाल्वर रानी' को किया गिरफ्तार।

  2. महिला ने सोशल मीडिया पर रिवाल्वर के साथ बनाई थी रील।

  3. पुलिस कार्रवाई के बाद महिला ने मांगी सार्वजनिक माफी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। सोशल मीड‍िया पर सनसनी फैलाकर रीलबाजों की वायरल होने की हसरत को पुल‍िस कुछ दूसरे तरीके से पूरी कर रही है। इस कड़ी में आजमगढ़ ज‍िले में र‍िवाल्‍वर लेकर रील बनाने वाली र‍िवाल्‍वर रानी को ऐसा सबक स‍ि‍खाया क‍ि हाथ जोड़कर वह सार्वजन‍िक माफी मांगती नजर आ रही हैं। पुल‍िस के कब्‍जे में आई र‍िवाल्‍वर रानी का माफीनामा तो वायरल हो रहा है लेक‍िन इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट रि‍मूव करवा द‍िया गया है।   

सोशल मीडिया पर रिवाल्वर के साथ रील बनाकर दबंगई का प्रदर्शन करने वाली महिला पुल‍िस के आपरेशन वज्रपात के चपेट में आ गई। पुल‍िस के इस आपरेशन के तहत श‍िकायत म‍िलने के बाद आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मह‍िला को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। ह

पुल‍िस ने बताया क‍ि गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही दबंगई का प्रदर्शन कर महिला द्वारा आमजन में भय का माहौल पैदा किया जा रहा था। इंस्‍टा ग्राम एकाउंट पर वीड‍ियो पोस्ट किए गए जाने के बाद मह‍िला की पहचान की गई। वीडियो की जांच से महिला की पहचान रैदाेपुर निवासी एक क्षेत्र की मह‍िला के तौर पर पुल‍िस ने की और कार्रवाई की।

इस वायरल वीड‍ियो के आधार पर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मह‍िला पुल‍िस के कैद में आने के बाद हाथ जोड़क माफी मांगते नजर आ रही है और असली या नकली किसी भी प्रकार के असलहे का प्रदर्शन ना करने की अपील करती नजर आ रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।