विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM आवास योजना: आजमगढ़ में 12 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को मिलेगा अपना घर, 2490 के खाते में पहुंचेगी पहली किस्त

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:50 PM (IST)

आजमगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12,052 पात्र लाभार्थियों को घर मिलेगा। इनमें से 2,490 लाभार्थियों के खातों में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. आजमगढ़ में 12,052 लाभार्थियों को पीएम आवास का लाभ।

  2. 2,490 के खातों में दीपावली से पहले पहली किस्त।

  3. ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग भेजेगा 9.96 करोड़ रुपये।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास का लाभ बारह हजार 52 पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। इसके लिए शासन से लाभार्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अब इनके स्वीकृति की कार्रवाई चल रही है। इसमें भी पात्र लाभार्थियों में से 2490 लाथार्थियों की स्वीकृति की कार्रवाई पूरी हो गई है।

दीपावली के पूर्व इन लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में भेजी जाने वाली धनराशि की रकम 40-40 हजार रुपये दीपावली के पूर्व तक पहुंच जाएगी। ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग द्वारा नौ करोड़ 96 लाख रुपये भेजे जाएंगे। शेष बचे पात्र लाभार्थियों की स्वीकृति भी बहुत जल्द मिल जाएगी, इसके बाद इनके खाते में भी प्रथम किस्त भेज दी जाएगी।

दिसंबर-2024 से पीएम आवास के लिए सर्वे हुआ था। इसमें आवेदकों ने खुद से भी हिस्सा लिया और सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने भी सर्वे किया था। सर्वे के दौरान कुल एक लाख 65 हजार 217 लोगों का पीएम आवास के लिए आवेदन मिला था।

1 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिला पीएम आवास

इसके बाद जिला स्तरीय टीम ने जब इसका सत्यापन किया तो करीब पचास हजार ऐसे आवेदक मिले, जो पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। इसके बाद इनका नाम सूची से डिलीट कर दिया गया। शेष बचे एक लाख 15 हजार 217 पात्र लाभार्थी बचे हैं, जिनको पीएम आवास का लाभ मिलना है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: आजमगढ़ में आवासीय प्लाट का सपना होगा पूरा, एडीए को मिला 200 करोड़ का लोन, आवंटन जल्द

अब इसमें शासन से प्रथम चरण में 12052 लाभार्थियों को आवास का लाभ दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। बता दें कि वर्ष 2016 से वर्ष 2024 तक (सर्वे के पूर्व तक) एक लाख नौ हजार 242 पात्र लाभार्थियों को पीएम आवास का लाभ मिल चुका है।

जिन पात्र लाभार्थियों की स्वीकृति मिली है, उनके खाते में दीपावली से पूर्व प्रथम किस्त चली एगी। जैसे-जैसे स्वीकृति मिलेगी, लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त भेज दी जाएगी। प्रथम किस्त का उपभोग प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार और इसका उपभोग प्रमाण पत्र दिखाने के बाद अंतिम किस्त के रूप में दस हजार रुपये भेज दिए जाएंगे।- सच्चिदानंद प्रसाद, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।