प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण
जागरण संवाददाता भीरा (आजमगढ़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह क
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 07:37 PM (IST)
जागरण संवाददाता, भीरा (आजमगढ़) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को ठेकमा ब्लॉक के ग्राम दरियापुर बसही में महादेव मंदिर के परिसर में पौधारोपण किया गया। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे, महामंत्री अभिषेक राय, उपाध्यक्ष धीरज मिश्रा, सेक्टर संयोजक विकास गिरी आदि रहे। भाजपा नेताओं ने बताया कि हमारा गांव विकास कार्यों में बहुत पिछड़ा हुआ है। गांव की सड़कें जर्जर हालत में हैं। वर्षा होने पर मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाता है। इस पर मंडल अध्यक्ष ने खंड विकास अधिकारी से व्यक्तिगत मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें