ताप्तीगंगा व साबरमती से उतरे 78, गए 59 यात्री
आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह करीब 9.36 बजे डाउन अहमदाबाद से चलकर दरभंगा को जाने वाली 09165 साबरमती ट्रेन स्टेशन पर पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 07:26 PM (IST)
जासं, आजमगढ़ : आदर्श रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह करीब 9.36 बजे डाउन अहमदाबाद से चलकर दरभंगा को जाने वाली 09165 साबरमती ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। इससे 30 यात्री उतरे, जबकि सात यात्री यात्रा के लिए रवाना हुए। इसी तरह सूरत से चलकर छपरा जाने वाली 09045 ताप्तीगंगा शाम 2.44 बजे स्टेशन पर पहुंची। यहां 47 यात्री उतरे, जबकि जाने दो यात्री रवाना हुए। वहीं छपरा से चलकर सूरत जाने वाली 09046 ट्रेन से एक यात्री आया और 50 गए। जबकि जयनगर से अमृतसर जाने वाली 04649 सरयु-यमुना जो 6.35 बजे जाने वाली थी 7.30 तक तक स्टेशन पर नहीं पहुंची थी। जीआरपी व आरपीएफ जवानों के बीच स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनिग की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें