अज्ञात वाहन से साइकिल सवार की मौत
रानी की सराय क्षेत्र के चड़ई गांव के समीप शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत की
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 04:48 PM (IST)
जासं, आजमगढ़ : रानी की सराय क्षेत्र के चड़ई गांव के समीप शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
तहबरपुर क्षेत्र के लखमनपुर गांव निवासी रामाकर शनिवार की देर शाम को रानी की सराय बाजार से दवा लेकर साइकिल से लौट रहे थे। चड़ई गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीण एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। उनके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। वे खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें