श्रद्धालुओं ने निकाली आर्य ग्रंथ की शोभायात्रा
आजमगढ़ : गायत्री तीर्थ, शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मुंडा स्थित काली माता स्थान पर आयो
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:35 PM (IST)
आजमगढ़ : गायत्री तीर्थ, शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मुंडा स्थित काली माता स्थान पर आयोजित शक्ति संजीवनी गायत्री महायज्ञ एवं गर्भोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा आर्य ग्रंथ की शोभायात्रा निकाली गई। शाम को संगीतमयी प्रवचन का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। पवन कुमार यादव ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित गर्भोत्सव कार्यक्रम कोई नई खोज नहीं है। भारतीय ऋषियों द्वारा प्रदत्त यह सदियों पुराना विज्ञान है जो गर्भोपनिषद में वर्णित है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें