जाम के झाम से जूझते रहे लोग
जासं रानी की सराय (आजमगढ़) वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग की दयनीय स्थिति है। शनिवार को रानी की सराय कस्बा में जाम लग गया। पूरे दिन लोग जाम में जूझते रहे। कई लोग तो कीचड़ में गिर भी गए। वहीं दो पहिया वाहन सवार गलियों के रास्ते किसी तरह निकल गए लेकिन चार पहिया वाहन वाले उसी में जूझते रहे। जाम में फंसे लोग प्रशासन से लेकर शासन तक को कोसते रहे। करीब पांच किमी लंबा जाम लगा रहा। शाम तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने मदद कर जाम को समाप्त कराया जा सका।
जासं, रानी की सराय (आजमगढ़) : वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग की दयनीय स्थिति है। शनिवार को रानी की सराय कस्बा में जाम लग गया। पूरे दिन लोग जाम में जूझते रहे। कई लोग तो कीचड़ में गिर भी गए। वहीं दो पहिया वाहन सवार गलियों के रास्ते किसी तरह निकल गए लेकिन चार पहिया वाहन वाले उसी में जूझते रहे। जाम में फंसे लोग प्रशासन से लेकर शासन तक को कोसते रहे। करीब पांच किमी लंबा जाम लगा रहा। शाम तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने मदद कर जाम को समाप्त कराया जा सका।