पवन को नेपाल में मिला सम्मान
आजमगढ़ नेपाल के जनकपुर धाम में कमला जलाधार संरक्षण अभियान का वर्ष महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया गया। इसमें भारत से नेपाल पहुंचे जल पुरुष राजेन्द्र सिंह रामायण सर्किट के चेयरमैन डा. रामअवतार शर्मा व लोक दायित्व के प्रदेश संयोजक पवन कुमार सिंह को वहां के राज्यपाल तिलक परियार द्वारा सम्मानित किया गया।
जासं, आजमगढ़ : नेपाल के जनकपुर धाम में कमला जलाधार संरक्षण अभियान का वर्ष महोत्सव कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया गया। इसमें भारत से नेपाल पहुंचे जल पुरुष राजेंद्र सिंह, रामायण सर्किट के चेयरमैन डा. रामअवतार शर्मा व लोक दायित्व के प्रदेश संयोजक पवन कुमार सिंह को वहां के राज्यपाल तिलक परियार द्वारा सम्मानित किया गया।
जनकपुर धाम से उत्तर दिशा में प्रवाहित नदी कमला बचाओ अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर महोत्सव का आयोजन किया गया। भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत आधार देने के लिए अभियान के संयोजक विक्रम यादव द्वारा भारत से प्रतिनिधि के तौर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत के जल पुरुष राजेन्द्र सिंह, राम वनगमन मार्ग के शोधकर्ता डा. रामअवतार शर्मा एवं मूल सरयू को बचाने का अभियान चलाने वाले पवन कुमार सिंह को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि जनकपुर प्रदेश नंबर दो के राज्यपाल व विशिष्ट अतिथि राज्य के गृहमंत्री ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहे। कार्यक्रम में भारत से बुलाए गए तीनों अतिथियों को क्षेत्र में विशिष्टता रखने के कारण सम्मानित किया गया।