Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के आवंटन पर दबंगों की नजर, मंडलायुक्त खफा

जासं आजमगढ़ सगड़ी तहसील के दाम महुला के बाढ़ पीड़ितों के पट्टे की जमीन आवंटन पर दबंगों की नजर पड़ गई है। इसकी वजह से वह इसको कब्जा करने की फिराक में जहां है वहीं पीड़ित आला अफसरों के यहां दरबार लगा रहे हैं। पीड़ित सुखदेव जब मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी दरबार अपनी गुहार लगाया तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल एसडीएम सगड़ी को निर्माण कार्य रोकवाने का निर्देश दिया। फिर भी निर्माण कार्य जारी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 04:47 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 04:47 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के आवंटन पर दबंगों की नजर, मंडलायुक्त खफा
बाढ़ पीड़ितों के आवंटन पर दबंगों की नजर, मंडलायुक्त खफा

जासं, आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के दाम महुला के बाढ़ पीड़ितों के पट्टे की जमीन आवंटन पर दबंगों की नजर पड़ गई है। इसकी वजह से वह इसको कब्जा करने की फिराक में जहां है वहीं पीड़ित आला अफसरों के यहां दरबार लगा रहे हैं। पीड़ित सुखदेव जब मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी दरबार अपनी गुहार लगाया तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया और तत्काल एसडीएम सगड़ी को निर्माण कार्य रोकवाने का निर्देश दिया। फिर भी निर्माण कार्य जारी है।

loksabha election banner

मंडलायुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र में सुखदेव का आरोप है कि काफी दिनों पूर्व 104 लोगों को आवास आवंटन किया गया था। उस दौरान वह लोग बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित थे और आला अफसरो ने सरकारी भूमि पर उन्हें बसा दिया। इसके बाद से वह लोग मकान बनाकर लगातार यहां रह रहे हैं। यहीं के ही कुछ लोगों की नजर अब इस जमीन पर पड़ गई है। ऐसे में यह किसी भी तरह से इस भूमि को हथियाने की कोशिश में लगे हुए हैं। यही नहीं वह उनके घर के पीछे से निर्माण करवा रहे हैं जबकि इस पर कोर्ट का स्थगन आदेश है। मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। कई बार स्थानीय पुलिस व एसडीएम से शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नहीं की जा रही है। मामले को टरकाया जा रहा है। इस सबंध में एसडीएम सगड़ी रावेंद्र सिंह ने कहा कि स्थगन आदेश में कन्फ्यूजन हो रहा है। ऐसे में न्यायालय को स्टे वाले स्थान को निर्धारित करने के लिए लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.