मृत अवस्था में चार पशु मिलने से आक्रोश
मेहनाजपुर क्षेत्र के खुंभा देवरी गांव के समीप शुक्रवार को भोर में मृत अवस्था में चार पशु मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने उक्त पशुओं की पशु तस्करों द्वारा हत्या के बाद वाहन से उसे फेक दिए जाने की
जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़) : मेहनाजपुर क्षेत्र के खुंभा देवरी गांव के समीप शुक्रवार को भोर में मृत अवस्था में चार पशु मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने तस्करों द्वारा मौत के बाद वाहन से फेंक दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मेहनाजपुर-देवगांव मुख्य मार्ग पर स्थित खुंभा देवरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ग्रामीण चार मवेशियों को मृत में व एक को जख्मी हालत में पड़ा देख सन्न रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के चारों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। देखकर लग रहा था कि पशु तस्कर उनके मरने के बाद फेंककर भाग गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ लालगंज अजय यादव के साथ ही मेहनाजपुर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर जख्मी मवेशी का इलाज और मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पास में ही दफन करा दिया। पुलिस ने संभावना जताई है कि वाहन से तस्करी कर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।