'ओरिल पेयजल' योजना जल्द पूरी हो : विशेष सचिव
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग अच्छेलाल यादव ने रविवार को विकास खं
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग अच्छेलाल यादव ने रविवार को विकास खंड अहरौला की ग्राम पंचायत ओरिल में निर्माणाधीन 'ओरिल पेयजल' का निरीक्षण किया। अधूरे कार्यों को समय से पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि परियोजना के अवशेष धन जल्द ही अवमुक्त हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवासों का भी निरीक्षण किया।
ग्रामीणों को शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत ओरिल की लगभग 10 हजार आबादी को लगभग 431 लाख रुपये की लागत से 'ओरिल पेयजल' परियोजना की स्थापना की जानी है जिसमें प्रथम किश्त की लगभग 172 लाख रुपये अवमुक्त हो चुका है। मिले धन के बाद कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा अप्रैल 2017 से अब तक दो ट्यूबवेल की स्थापना कराई गई। साथ ही चहारदीवारी निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। विशेष सचिव ने अधिशासी अभियंता जल निगम एसके ¨सह यादव को बताया कि परियोजना की अवशेष धनराशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इसलिए समय से कार्य पूर्ण लिया जाए। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि 2019 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सभी के घरों तक पाइप बिछाकर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। गांव में आवास निर्माण के निरीक्षण में कहा कि आवास के प्लास्टर व फर्श आदि के कार्य पूरे कर लिए जाएं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार ¨सह, जलनिगम के जेई व एई और अन्य ब्लाक कर्मी थे। अधिकारियों संग बैठक, दिए जरूरी निर्देश
फूलपुर : स्थानीय लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग अच्छेलाल यादव ने जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में स्थापित होने वाली पेयजल परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं की स्थापना के लिए धन अवमुक्त हो चुका है, उसका कार्य तेजी से पूर्ण कराए जाएं, जिससे लोगों को जल्द से जल्द शुद्ध पानी मिल सके। यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं का धनाभाव में कार्य प्रभावित हो रहा है, उसकी सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही अवशेष धन की मांग सुनिश्चित की जाए।