16 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 88 एमटी धान खरीद
आजमगढ़ खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में एक नवंबर से 2
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में एक नवंबर से 28 फरवरी तक शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जानी है। निर्धारित समय के 16 दिन के अंदर 62,300 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 88 एमटी धान की खरीद हो सकी है। कटाई के कारण अभी तक केंद्रों पर धान की आवक बहुत ही कम हो रही है।
धान खरीद लिए कुल 59 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 31, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, यूपी एग्रो के तीन और एफसीआइ के दो क्रय केंद्र शामिल हैं। शासन द्वारा निर्धारित 1815 रुपये प्रति क्विटल कॉमन धान और 1835 रुपये प्रति क्विटल ग्रेड-ए के धान खरीद का निर्धारण किया गया है। उतराई व छनाई का अतिरिक्त प्रति क्विंटल 20 रुपये किसानों के खाते में धान खरीद के भुगतान के साथ किया जाएगा। इस बार भी आनलाइन पंजीकृत किसानों से ही धान खरीद की जाएगी।
.......
वर्जन--डिप्टी आरएमओ
''अब धान की कटाई में तेजी आई है। खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण कराने के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है, क्योंकि बिना पंजीकरण धान खरीद नहीं सकेगी। जल्द ही धान की आवक तेज होने की संभावना है। किसानों से संपर्क किया जा रहा है। धान को सुखाकर व साफ कर किसान बिक्री के लिए केंद्रों पर लाएं।
-आरके पटेल, डिप्टी आरएमओ।