आजमगढ़ जिले के सिर्फ 18 किसानों ने दर्ज कराई फसल नुकसान की शिकायत
आजमगढ़ जिले में अर्णव तूफान से धान की फसल को हुए नुकसान के बावजूद, केवल 18 बीमित किसानों ने शिकायत ...और पढ़ें

आजमगढ़ में अर्णव तूफान से धान को नुकसान सिर्फ 18 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत।
HighLights
अर्णव तूफान से आजमगढ़ में धान की फसल को नुकसान।
केवल 18 बीमित किसानों ने फसल क्षति की शिकायत की।
क्षतिपूर्ति जनवरी में, अन्य को क्रॉप कटिंग से लाभ।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पिछले माह अर्णव तूफान के कारण जिले के कई किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। लेकिन बीमा कराने वाले सिर्फ 18 किसानों फसल क्षतिपूर्ति के लिए ने टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। बीमित कंपनी की ओर से इनके सर्वे की रिपोर्ट भी क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है। जनवरी में क्षतिपूर्ति मिलने की उम्मीद है। अन्य किसानों को क्राप कटिंग के आधार पर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
जिले में इस बार एक लाख, 69 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई थी। इस बार 39,029 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है और बीमा कंपनी को प्रीमियम के रूप में एक लाख, 83 हजार रुपये जमा किए हैं। इस बार धान की फसल भी अच्छी रही। कुछ किसान कटाई भी शुरू कर चुके थे। इसी बीच अर्णव तूफान के कारण अचानक मौसम खराब हो गया।
आंधी के साथ बारिश होने से सैकड़ों किसानों की फसल जमीन पर गिर गई। इसके अलावा कई किसानों की खेत में काटकर छोड़ी गई फसल में पानी लग गया था। नुकसान की भरपाई के लिए कृषि विभाग की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी किया था। लेकिन 18 किसानों ने फसल नुकसान की शिकायत दर्ज कराई।
‘धान की फसल क्षतिपूर्ति के लिए टोल फ्री नंबर पर 18 किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिनकी फसल का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेज दी गई है। अन्य बीमित किसानों को क्राप कटिंग के आधार पर क्षतिपूर्ति का लाभ दिया जाएगा।
सोहित यादव, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।